आगरालीक्स… आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बडी कार्रवाई की, पब्लिक वेलफेयर हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया, वोहरा नर्सिंग होम में 20 बेड पर रोक लगा दी और तीन झोलाछाप के क्लीनिक सील किए हैं।
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने मीडिय को बताया कि पिछले साल डॉ कहकशा खान के पब्लिक वेलफेयर हॉस्पिटल, इंद्रा पुरम शमसाबाद रोड पर प्रसव के दौरान दवाओं की अधिक डोज देने से शिशु की मौत के आरोप लगाए थे, इस मामले की जांच चल रही है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने भी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, इसमें कर्मचारी ट्रेंड नहीं मिले, बच्चों की देखरेख और इलातज के सही बंदोबस्त नहीं थे। आयोग की टीम के निर्देश नर कमियों को पूरा करने तक हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित कर दिया है, इस दौरान मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा। वहीं, टीम ने वोहरा नर्सिंग होम, अर्जुन नगर का निरीक्षण किया, नर्सिंग होम में 20 बेड होने चाहिए लेकिन 40 बेड थे, बेसमेंट में भी मरीज भर्ती किए जा रहे थे, 20 बेड पर मरीज भर्ती करने पर रोक लगाने के साथ बेसमेंट में इलाज ना करने के आदेश दिए हैं।

तीन झोलाछाप क्लीनिक सील
टीम ने धनौली में भारती क्लीनिक और कागरोल में दो चांदसी दवाखान सील किए हैं, इन तीनों को झोलाछाप चला रहे थे, ये इंटर और आठवीं पास थे कोई डिग्री नहीं थी।