आगरालीक्स.. आगरा में इंजीनियरिंग के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, मकान मालिक ने टोक दिया, मारपीट और तोडफोड हुई, दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, पुलिस जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में इंजीनियरिंग का छात्र दो साल से किराए पर रह रहा है, वह रुम पर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आता था, मकान मालिक ने उससे गर्लफ्रेंड को रुम पर ना लाने के लिए कहा। गुरुवार को इंजीनियरिंग का छात्र अपने साथ गर्लफ्रेंड को ले आया, इस पर मकान मालिक ने टोक दिया, इसे लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। छात्र की पिटाई लगा दी।
घर में की तोडफोड
इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई होने के बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया, कुछ ही देर में साथी छात्र आ गए। उन्होंने मकान मालिक के घर में तोडफोड कर दी, कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, इस मामले की जांच कराई जा रही है, दोनों पक्ष समझौता करना चाहते हैं।
फाइल फोटो