आगरालीक्स ..आगरा में कार सवार युवतियों पर बाइक सवार युवक टिप्पणी करने लगे, इशारे करने पर कार से उतरी चार युवतियों ने युवकों को दौडा दौडा कर पीटा, भीड आते थे युवक भाग खडे हुए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह कार से चार युवतियों दिल्ली से आगरा लौट रहीं थीं। एक युवती गाडी चला रही थी, उसके बगल में एक और युवती बैठी थी और दो युवतियों पीछे की सीट पर सो रहीं थी। शाहदरा के पास एक बाइक पर दो युवक कार के बराबर में आ गए। युवती को देखकर स्टाइल मारने लगे। युवकों ने बाइक कार के आगे लगा दी। पीछे बैठा युवक इशारे करने लगा। इस पर युवती ओवरटेक कर कार को बाइक के आगे लगा दिया, युवक को लगा कि एक युवती है, वह भी बाइक से नीचे उतर आए।
युवकों को दौडा दौडा कर पीटा
कार से चार युवतियां उतरीं, उन्होंने बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया, उन्हें दौडा दौडा कर पीटा, इसे देख स्थानीय लोग आ गए। घिरता देख युवक भाग खडे हुए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी, युवतियों ने युवकों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
फाइल फोटो