आगरालीक्स ..आगरा में एक और डॉक्टर परिवार में संपत्ति की रार छिड गई है, डॉक्टर की मौत के बाद पत्नी और बेटों में संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा है। डॉक्टर की दूसरी पत्नी है, उन्होंने तेरहवीं होते ही हॉस्पिटल पर ताला डाल दिया और बेटे को घर में घुसने नहीं दिया, पुलिस के पहुंचने के बाद ताला खुल सका।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी डॉक्टर कई एसोसिएशन से जुडे रहे हैं, उनका निधन हो गया है। सोमवार को उनकी तेहरवीं थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेहरवीं के दौरान ही उनकी दूसरी पत्नी ने हॉस्पिटल और उसी में घर भी है उस पर ताला डाल दिया। उनका बेटा आया तो ताला लगा हुआ था, इसे लेकर विवाद होने लगा, डॉक्टर बेटे ने पुलिस को फोन कर दिया पुलिस पहुंच गई, उन्होंने समझा बुझाकर ताला खुलवाया।
सौतेली मां और डॉक्टर बेटे में विवाद
डॉक्टर की पहली पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां हैं, बेटा सरकारी डॉक्टर है। पहली पत्नी का निधन होने पर डॉक्टर ने शादी कर ली थी, दूसरी पत्नी डॉक्टर के साथ रह रही थी। उनके डॉक्टर बेटे की भी शादी हो चुकी है, एक ही बिल्डिंग में हॉस्पिटल और घर है, उसमें निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए बेटा दूसरी जगह रहने लगा। पिता के निधन के बाद वह भी अपने घर पहुंच गया, ऐसे में प्रोपर्टी को लेकर विवाद होने लगा है।