आगरालीक्स.. आगरा के एडीएम सिटी केपी सिंह का तबादला हो गया है, अब डॉ प्रभाकांत अवस्थी आगरा के एडीएम सिटी और डॉ अरुण यादव आगरा के सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
आगरा के एडीएम सिटी केपी सिंह को प्रमोट कर सीडीओ बिजनौर बनाया गया है। आगरा में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी को उनकी जगह एडीएम सिटी बनाया गया है। वहीं, किरावली के उप जिलाधिकारी अरुण यादव को आगरा का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया है।