आगरालीक्स ..आगरा में दीपावली पर बम पटाखे और मिठाई की धूम रही, करीब 200 करोड की मिठाई और बम पटाखों की बिक्री हुई है, मिठाई की दुकानें खाली हो गईं तो देर रात तक बम पटाखे और अनार चलते रहे।
आगरा में दीपावली पर मिठाई की बंपर सेल हुई, पूजन के लिए लोग मिक्स मिठाई खरीद कर ले गए, दोपहर बाद अधिकांश बडे मिठाई विक्रेता की मिठाई खत्म होने लगी, शाम तक मिठाई खत्म हो गईं।
वहीं, बम पटाखे खरीदने वालों की लंबी लाइन लगी रही, बम पटाखों के बाजारों में सुबह से ही भीड थी, दोपहर तक लोगों ने बम पटाखे खरीदे।
रात आठ बजे चलना शुरू हुए बम पटाखे
दीपावली पर रात आठ बजे बम पटाखे चलने का सिलसिला शुरू हुआ यह देर रात तक जारी रहा, पूजन के बाद लोगों ने जमकर बम पटाखे चलाए।