आगरालीक्स.. आगरा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट खाली पहुंची, आगरा से दिल्ली के लिए भी यात्री नहीं मिले हैं, दो से चार यात्रियों को लेकर जूम एयर की फ्लाइट दिल्ली शाम 5 .40 बजे खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होगी।
रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत जूम एयर द्वारा आगरा दिल्ली फ्लाइट शुरू की गई है। यह 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को सुबह 10 .10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर पोर्ट से रवाना हुई, फ्लाइट में दो यात्री थे। 65 मिनट बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11. 15 पर फ्लाइट पहुंची । प्रीमियम क्लास का किराया 849 रुपये था।
शाम को जाएगी दिल्ली
जूम एयर की यह फ्लाइट शाम 5. 40 बजे आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी और 6 .20 यानी 40 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी। प्रीमियम क्लास का किराया 849 रुपये ही रखा गया है, यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चले आएगी, मंगलवार से शुक्रवार तक नियमित फ्लाइट आएगी।
1400 से 1500 रुपये का किराया
आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा का किराया 1400 से 1500 रुपये है।