आगरालीक्स ..आगरावासियों के लिए समन्वय सनातन संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जीवन की दिशा और दशा बदलने के लिए 25 से 31 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा स्वामी अखंडानंद आश्रम मोतीझील वृन्दावन में होने जा रही है। कथा व्यास नीरज नयन जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से हमारे समस्त लौकिक व पारलौकिक संकल्प पूर्ण होते है ।जीवन की दिशा और दशा बदल जाती है । भागवत श्रवण से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन होता है और एक सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है जो हमारे जीवन को आलोकित करती है ।यदि पितरों के निमित्त कोई श्रीमद् भागवत का पाठ कराता है तो निःसंदेह ही पितृ दोष की शांति होती है तथा दिवंगत आत्मा को मुक्ति मिलती है ।
