आगरालीक्स.. आगरा से जा रही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी, भीषण हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत, एक बच्चा सहित दो लोग घायल हैं, उन्हें एसएन में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को आगरा से लखनऊ की तरफ कार जा रही थी। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 32वें माइलस्टोन के पास कार ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार चालकों को बाहर निकाला, हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई।
बच्चा सहित दो घायल, कुत्ते के नहीं आई चोट
कार में एक महिला सहित चार लोग और एक बच्चा था। कार में एक कुत्ता भी था, भीषण हादसे में कार का आगे का हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया, इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के चोट आई है, जबकि कुत्ता ठीक है। घायल इटावा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और एक ही परिवार के होने की संभावना है हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।