आगरालीक्स ..आगरा में मैरिज होम के पास लगे बॉक्स में करंट आने से गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो गई, एक झुलस गया है, हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। एसएन में इलाज चल रहा है।
शनिवार को आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शहीद नगर चौकी के पास श्री रामचंद्र फार्म हाउस है। पफार्म हाउस के गेट के पास लगे बिजली के पोल में करंट हा गया, इससे एक के बाद एक तीन लोग बिजली की चपेट में आ गए।
हादसे में दो की मौत
बिजली करंट की चपेट में 14 वर्षीय मनीष उसका पिता लल्लू और छह महीने की गर्भवती महिला सुमन (26) पत्नी देवेंद्र चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया लेकिन तब तक मनीष और सुमन की मौत ही चुकी थी।
पुलिस ने करंट से झुलसे लल्लू को एसएन इमेरजैंसी में भर्ती कराया। करंट कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।