आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी मंजीत सिंह को आज पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा, गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व पर रविवार को कपूरथला, पंजाब में आयोजित समारोह में नोवा शू और सेल फर्म मालिक मंजीत सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे।
गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे 550 सिखों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें आगरा के लाजपत कुंज निवासी नोवा शू और सोल फर्म के मालिक मंजीत सिंह भी शामिल हैं। यह आगरा के लिए बडी उपलब्धि है। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, क्रिकेटर युवराज सिंह सहित देश भर के 550 सिखों को सम्मानित किया जाएगा।