आगरालीक्स.. आगरा में गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर रविवार सुबह साझा प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुवाणी की गूंज और आगे आगे सफाई सफाई करते अनुयायी, रंग बिरंगी रोशनी से सजे गुरु द्वारों से होते ही प्रभात फेरी आगे बडी।
आगरा में बालूगंज कोठी नंबर 23 से प्रभात फेरी शुरू हुई, यहां से कलगीधर गुरुद्वारा पहुंची। अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। प्रभात फेरी के पीछे गायन मंडली गुरुवाणी गाते हुए चल रही थी।
32 गुरुद्वारों के प्रतिनिधि हुए शामिल
शहर के सभी छोटे-बड़े 32 गुरुद्वारे रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हो गए हैं। साझा प्रभात फेरी में शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रभात फेरी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में एवम् पंच प्यारो की अगुवाई में निकाली गई।
इसके पीछे गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे बड़ा जत्था संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगुवाई गुरबाणी का गायन करता चल रहा था जिसमें केसरिया चुन्नी एवम् पगड़ी में महिलाएं एवम् पुरुष सब को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।इस जत्थे में मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह,महंत हरपाल सिंह,टीटू सिंह,हरबंस सिंह,सुशील सिंह शामिल थे।
घर घर बाबा गविये बजन ताल मृदंग रबाब,
सतनाम श्री वाहेगुरु का जाप करते हुए चल रहे।
बालूगंज गुरुद्वारे पर प्रधान मनमोहन सिंह एवम् मिट्ठू जी समूह इलाका संगत के साथ फूल की बरखा करके स्वागत कर रहे थे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे गुरु पंथ के दास के बच्चे विशेष कर बच्चियां एवम् महिलाएं अपने गुरु के आगे झाड़ू लगाते हुए छिड़काव करते हुए चल रही थी।
इसके बाद गुरुद्वारा काछी पुरा का जत्था अमोलक सिंह की अगवाई में,गुरुद्वारा मधु नगर का जत्था नरेंद्र सिंह लालिया ,गुरुद्वारा मिट्ठा खुं का जत्था हरजोत सिंह की अगुवाई में,गुरुद्वारा शाहगंज का बॉबी आनंद की,लोहा मंडी का दर्शन सिंह सलूजा, शहीद नगर का नरेंद्र सिंह सेठी,ईदगाह का प्रिंस की अगुवाई में ,स्त्री सिंह सभा रानी सिंह की अगुवाई में,सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का परमजीत मक्कड़,अमृत वेला परिवार का गुरुमुख व्यानी,सदर गुरुद्वारे की संगत बबलू अर्शी की अगुवाई में वाहेगुरु का नाम जपा ते हुए चल रहे थे।

पालकी में ग्रंथी कुलविंदर सिंह बैठे थे तथा गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह , पाली सेठी एवम् समन्वयक बंटी ग्रोवर , डॉ पंकज महेंद्रू,श्याम भोजवानी,लक्की सेतिया,गुरमीत सिंह सेठी,दलजीत सिंह सेतिया,रस पाल सिंह चल रहे थे।
सदर गुरुद्वारा पहुंच कर कमेटी ने सभी सहयोगियों को सरॉपा देकर सम्मानित किया।
सदर गुरुद्वारे पर प्रधान रमन साहनी,बंटी ओबराय,रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा,राजू सलूजा,सुरजीत छाबड़ा,मनीष साहनी,गोल्डी सोबती,अमरजीत सिंह,बाबा शेरी ,सुरेन्द्र सिंह सलूजा मौजूद रहे।
12 नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

12 नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व है। 11 नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीवान की फूलों से सजावट होगी, कीर्तन दरबार के लिए प्रसिद्ध कीर्तनकार आएंगे। गुरु नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल, गुरुद्वारा माईथान, गुरुद्वारा कलगीधर, गुरुद्वार नार्थ ईदगाह, गुरुद्वारा नानकपाड़ा, गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गुरुद्वारा लोहामंडी, गुरुद्वारा मधुनगर, गुरुद्वारा बल्केश्वर, गुरुद्वारा हाथीघाट समेत सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है।