आगरालीक्स ..आगरा के प्रेरणा कन्सट्रक्शन के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार मंगला की एक हेक्टेयर जमीन कुर्क, प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ रियल एस्टेट रेगूलेटर अथॉरिटी रेरा ने 12 करोड़ से अधिक की आरसी जारी की थी।
आगरा के न्यू नगला पदी निवासी जिंतेंद्र कुमार मंगला प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर हैं। रेरा ने अगस्त 2019 में कलक्टेर आगरा को प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ 12 करोड से अधिक की आरसी जारी की थी। तहसील की टीम ने प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर को नोटिस जारी किया, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में मंगलवार को प्रेरणा कंस्ट्रक्शन की मौजा सिकंदरा स्थित एक हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली। गरिमा सिंह, एसडीएम, सदर का मीडिया से कहना है कि बिल्डर के धनराशि जमा न करने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है। जल्द जमीन की नीलामी कराई जाएगी।