आगरालीक्स… आगरा में गैराज मालिक पर कार चढाई, वह बोनट पर चढ गया, डेढ किलोमीटर तक दौडती कार के बोनट पर वह टंगा रहा, ब्रेक लगते ही वह गिर गया, गैराज मालिक के चोट आई है।
आगरा के गणपति अपार्टमेंट, कारगिल पेट्रोल पंप रोड निवासी अभिषेक सिंघल की बोदला रोड लक्ष्मी पैलेस पास कार सर्जन नाम से कार गैराज है। यहां शुक्रवार को शास्त्रीपुरम निवासी प्रेम चौधरी अपनी कार को ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर लेकर आया। कार में सस्पेंसन, क्लच आदि का काम हुआ। शनिवार शाम को प्रेम चौधरी कार लेने आया। गैराज के मालिक अभिषेक ने 35 हजार रुपये का बिल दे दिया। खुद को सपा नेता बताकर प्रेम चौधरी रुपये देने के बजाय दबंगई करने लगा। उसने अभिषेक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, अभिषेक जंप लगाकर कार के बोनट पर चढ़ गए। प्रेम चौधरी ने कार ककी स्पीड तेज कर दी।
बाइक से पीछा करता रहा भाई
अभिषेक का भाई शोर मचाते हुए पीछा करने लगा।देवीराम फूड कोर्ट के सामने गाय आने पर ब्रेक लगाए, अभिषेक बोनट से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। सिर में चोट आ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।