आगरालीक्स.. आगरा में ग्रीन गैस की पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई से टेलीफोन और इंटरनेट ठप हो गया है, ग्रीन गैस ने पाइप लाइन डालने का काम स्थगित कर दिया है।
आगरा के जयपुर हाउस में पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है, इससे कई कॉलोनियों की टेलीफोन और इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। कई क्षेत्रों की पानी की लाइन भी डेमेज हुई है। जयपुर हाउस, आलोक नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, प्रताप नगर, मानस नगर, पांडव नगर लोहामंडी, खतैना सहित आसपास की कॉलोनियों की फोन और इंटरनेट सेवा ठप हो गई है।
काम किया बंद
विनय भारद्वाज, प्रबंधक, ग्रीन गैस लिमिटेड का मीडिया से कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य से पहले ही संबंधित विभागों को सूचित कर दिया जाता है। बीएसएनएल को समय से सूचित कर दिया गया था। फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का काम स्थगित कर दिया है।