आगरालीक्स.. आगरा में शीतलहर और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए 24 दिसंबर तक स्कूल, विवि और कॉलेज बंद कर दिया है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुटटी है, इसके बाद ही स्कूल खुलेंगे।
आगरा में सर्दी और पडोसी जिलों में सीएए को लेकर हो रहे विरोध के बाद 18 दिसंबर से स्कूल बंद हैं। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा 23 और 24 दिसंबर को भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुटटी कर दी गई। इसमें सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल शामिल हैं, डीआईओएस ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विवि भी बंद, परीक्षा स्थगित
डॉ. बीआर आंबेडकर में 23 और 24 दिसंबर की छुटटी कर दी है, यहां आवासीय संस्थानों के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं होनी थी। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि छुटटी के चलते सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।