आगरालीक्स… आगरा में अभी मोबाइल इंटरनेट बंद है, मोबाइल पर इंटरनेट सोमवार 23 दिसंबर शाम छह बजे से शुरू हो सकता है। अभी ब्रांडबैंड इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी गई है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फीरोजाबद, अलीगढ में बवाल को देखते हुए आगरा में 19 दिसंबर की रात 12 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसे 20 दिसंबर शाम छह बजे तक बंद किया गया था, इसे दो दिन के लिए और बढा दिया गया।
22 दिसंबर को ब्राडबैंड इंटरनेट हुआ शुरू
22 दिसंबर को भी इंटरनेट बंद रहा। शाम छह बजे आगरा में ब्रांडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया।
मोबाइल इंटरनेट बंद
आगरा में87 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट बंद है , इस दौरान लोग परेशान रहे। मोबाइल के डाटा को आन आफ करने में लोग लगे रहे लेकिन इंटरनेट शुरू नहीं हुआ। टेलीकॉम कंपनियों ने भी लोगों को मैसेज भेजकर सरकार के आदेश पर इंटरनेट बंद करने की जानकारी दी।