आगरालीक्स.. आगरा में शांति कायम है, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है, सुलहकुल की नगरी में शांति और सौहार्द का माहौल है। पुलिस अलर्ट है, बाजारों से लेकर बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पल पल पर नजर रखी जा रही है।
सीएए को लेकर अलीगढ, उसके बाद फीरोजाबाद में बवाल के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। आगरा में लोगों ने शांति और सौहार्द की मिशाल पेश की, बाजार भी खुल गए हैं और लोगों की चहल कदमी बनी हुई है। मौसम भी अच्छा हो गया है।
22 दिसंबर को ब्राडबैंड इंटरनेट हुआ शुरू
22 दिसंबर को भी इंटरनेट बंद रहा। शाम छह बजे आगरा में ब्रांडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया।
86 घंटे बाद इंटरनेट भी इंटरनेट बंद
आगरा में 86 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट बंद है , इस दौरान लोग परेशान रहे। मोबाइल के डाटा को आन आफ करने में लोग लगे रहे लेकिन इंटरनेट शुरू नहीं हुआ। टेलीकॉम कंपनियों ने भी लोगों को मैसेज भेजकर सरकार के आदेश पर इंटरनेट बंद करने की जानकारी दी।