आगरालीक्स ..आगरा में 9 साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है, ऐसे में 12 वीं तक के स्कूलों की 31 दिसंबर तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में तापमान लगातार गिर रहा है, रविवार को शीत लहर में लोग ठिठुरते रहे। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के सभी सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों की 31 दिसंबर तक की छुटटी के आदेश दिए हैं।

आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम 9.9 डिग्री रहा। इससे पहले 19 जनवरी 2010 में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रहा था, इस तरह नौ साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। उससे पहले 13 जनवरी 2003 को अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था।शनिवार को दिन भर बर्फीली हवा चली, दृश्यता 50 मीटर तक रही। अधिकतम आद्र्रता 100 फीसद तक पहुंचने से गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम 10.1 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.1 दर्ज किया गया।
6 डिग्री का रह गया अंतर
न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया, दिन में धुंध छाई रहने से अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री का अंतर रहा। सुबह और दिन के तापमान में मामूली अंतर से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे।