आगरालीक्स.. आगरा में 18 दिन बाद स्कूल खुले, कोहरे और सर्दी में दांत कटकटाते हुए बच्चे स्कूल गए, मम्मी पापा की गुड मार्निग भी जल्दी हो गई।
आगरा में शीत लहर के चलते 18 दिसंबर से नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के स्कूलों की छुटटी चल रही थी। सोमवार से स्कूल खुल गए, स्कूल खुलने का समय नौ से 10 बजे होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई, स्कूल वैन सुबह 7 30 बजे आने लगी। सर्दी और कोहरे में आंख मलते हुए बच्चे वैन से स्कूल गए।
मम्मी पापा भी हुए परेशान
स्कूलों की छुटटी के चलते घरों में देर से गुड मार्निंग हो रही थी लेकिन सोमवार से स्कूल खुलने का मैसेज आने के बाद मम्मी पापा की भी गुड मार्निंग जल्दी हो गई। बच्चों को तैयार करने के साथ उनका नाश्ता तैयार किया, इसके बाद उन्हें स्कूल भेजा।
सात और आठ को बारिश की आशंका
सोमवार सुबह कोहरे के बाद 9 .30 बजे धूप निकल आई है, इससे पारा बढ जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है, इससे गलन भरी सर्दी पडेगी।