आगरालीक्स.. आगरा के हाई प्रोफाइल डॉ अमित टंडन मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, समझौते के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।
डॉ अमित टंडन मामले में समर्पण पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 जनवरी तक का समय दिया है। इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर का कहना है कि आदेश की जानकारी मिली है लेकिन अभी कॉपी नहीं मिली है।
यह है मामला
डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन में घर में सीसीटीवी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छह सितंबर 2019 को डॉ अमित टंडन ने सीसीटीवी लगाने से डॉ अनुराग टंडन को रोक दिया, इसे लेकर विवाद बढ गया। डॉ अमित टंडन ने अपने कर्मचारी राहुल से घर में लगे सीसीटीवी हटाने के लिए कहा, आरोप है कि डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने डॉ अनुराग टंडन को पकड लिया और डॉ अमित टंडन ने उनके सिर पर रोड से तबाडतोड हमला किया। इससे डॉ अनुराग टंडन के सिर में फ्रैक्चर हो गया, उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन, कर्मचारी राहुल सहित पांच पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।