आगरालीक्स… आगरा में मल्टीप्लेक्स में छपाक का पहला शो कैंसल हो गया, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगरा में मूवी छपाक के विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है, गोल्ड सिनेमा कॉसमॉस मॉल में दर्शकों की संख्या कम होने पर शो रदृद कर दिया गया। मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
फिल्म छपाक में जिस एसिड अटैक पीड़िता की ज़िंदगी पर आधारित है, उस पर समुदाय विशेष के युवक ने तेज़ाब फेंका था।फ़िल्म में आरोपित को बहुसंख्यक समुदाय का दिखाया गया है। हिंदूवादी संगठनों इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ संगठनों ने शुक्रवार को इस फ़िल्म के रिलीज़ होने पर विरोध का एलान किया है।
आगरा से #हम देखेंगे छपाक अभियान
आगरा से #हम देखेंगे छपाक अभियान शुरू किया गया है, एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी दीपिका पादुकोण की मूवी का जेएनयू में पहुंचने के बाद विरोध किया जा रहा है, मूवी में एसिड डालने वाले युवक के नाम ने भी विवाद बढा दिया है। ऐसे में आगरा के शिरोज हैंगआउट की एसिड अटैक सर्वाइवर ने #हम देखेंगे छपाक अभियान चला रही हैं। आगरा कैफे की सर्वाइवर का कहना है कि मूवी का मकसद लोगों को तेजाब हमलों के खिलाफ जागरूक करना। फिल्म की अभिनेत्री दीपिका जेएनयू चलीं भी गईं तो क्या समाज तेजाब हमला करने वाले लोगों के समर्थन में खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि फिल्म का विरोध करना एसिड अटैक अभियान का विरोध करना है।