आगरालीक्स …आगरा में सीएए के समर्थन में भाजपा की 23 जनवरी को रैली है, भीड जुटाने बडी चुनौती बना हुआ है, कोठी मीना बाजार में सीएए के समर्थन में रैली की तैयारी चल रही है।
23 जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में भाजपा की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रैली है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं, भाजपा के सामने सर्दी और कोहरे में भीड जुटाना चुनौती बना हुआ है। अधिक से अधिक भीड जुटाने के लिए भाजपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं।