आगरालीक्स ..आगरा में ताज का दीदार कर लौट रहा विदेशी पर्यटक गाय के झुंड के फोटो खींचने लगा, गाय ने पर्यटक को पटक दिया, वह जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा, स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। पर्यटक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आगरा में रविवार को ताजमहल के लिए पर्यटकों की भीड उमडी। दोपहर में ताजमहल का दीदार करने केक बाद डेनमार्क के पर्यटक नील्स महिला पर्यटक के साथ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुरानी मंडी चौराहे पर गायों का झुंड लगा हुआ था। सडक पर घूम रहीं गाय का नील्स अपने कैमरे से फोटो लेने लगा। इसी दौरान एक गाय ने नील्स पर हमला कर दिया, सींग मारकर उन्हें गिरा दिया, वह जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे।
सिर में आई चोट, भर्ती
गाय के हमले से नील्स घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
कुत्ते, बंदर भी बना रहे शिकार
25 जनवरी की शाम ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक महामद अपनी महिला मित्र अलविया के साथ ताज का दीदार कर लौट रहे थे। वे पूर्वी गेट से जैसे ही बाहर निकले तो होटल ताज खेमा के पास आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। उनमें से एक कुत्ते ने महामद को काट लिया था। वहीं 29 जनवरी को ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास एक तमिलनाडु की पर्यटक को बंदर ने काट लिया था। अब रविवार को फिर एक पर्यटक बेसहारा आतंक के निशाने पर आ गया।