आगरालीक्स ..आगरा के एसएन में स्लीपर कोच में लूट के लिए जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत, शिनाख्त नहीं हुई है, वह कौन है और कहां से आ रहा था, उसका कोई सामान भी नहीं मिला है उसे भी जहरखुरान ले गए।
सोमवार सुबह वाटर वक्र्स चौराहे पर एक स्लीपर बस रुकी, एक 45 वर्षीय युवक को बस से नीचे उतारा और बस चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, युवक को एसएन में भर्ती कराया गया, वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास कोई सामान भी नहीं है जिससे शिनाख्त हो सके। एक टिकट मिला है, यह टिकट जयपुर से फीरोजाबाद का है।