आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर के लिए हाईवे को पार कर दूसरी तरफ नेहरू नगर में थाना बनाने के प्रस्ताव से लोगों में आक्रोश है।
आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर के लिए न्यू आगरा थाना है, सभी घटनाएं न्यू आगरा थाने में दर्ज होती हैं। कमला नगर का लगातार विस्तार होने और वारदात बढने के बाद कमला नगर के लिए अलग से थाना बनाने की मांग की गई थी, 20 साल से यह मांग चली आ रही थी। यूपी कैबिनेट की बैठक में कमला नगर में थाना बनाने की मंजूरी दे दी गई।
नेहरू नगर में थाना बनाने से आक्रोश
कमला नगर के लिए थाना नेहरू नगर में बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, यहां एक बिल्डिंग में यह थाना बनाने का प्रस्ताव बना है। इसका कमला नगर के लोग विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि कमला नगर के लिए थाना भी कमला नगर में ही होना चाहिए। नेहरू नगर में थाना बनने पर लोगों को हाईवे को पार कर जाना पडेगा, इससे अच्छा तो न्यू आगरा थाना है।
ट्रैपिफक लाइन में साइबर क्राइम थाना
वहीं, यूपी कैबिनेट में आगरा में साइबर क्राइम थाना बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। आगरा के ट्रैपिफक लाइन में साइबर क्राइम थाना बनाया जाएगा, यहां साइबर क्राइम से जुडी सभी वारदात दर्ज किए जाएंगे।