आगरालीक्स.. आगरा दिल्ली इंटरसिटी सहित 18 ट्रेनें 27 फरवरी को निरस्त रहेंगी, ट्रेनें के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है, आगरा कैंट, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर लोग ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
फरीदाबाद स्टेशन पर रेलवे की चौथी लाइन को जोड़ने का काम होना है। इसके चलते रेलवे बीते कई दिनों से मेगा ब्लॉक की तैयारी कर रहा था। रविवार से मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेन कैंसिल होने का सिलसिला शरू हुआ था। सोमवार को भी यह जारी रहा। मंगलवार को श्रीधाम एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नांदेड़ संपर्कक्रांति, जबलपुर-कटरा एक्स., दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। इसके अलावा आगरा कैंट-नई दिल्ली, पलवल-टूंडला ईएमयू, आगरा-निजामुद्दीन पैसेंजर भी मंगलवार को निरस्त रहेंगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि बताया कि मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेन निरस्त की गई हैं।
ये ट्रेनें रहीं निरस्त
27 फरवरी को श्रीधाम एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस, इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन कैंसिल रहीं।इसकी सूचना पूर्व में ही समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई थी। यात्रियों को निरस्त ट्रेनों के अतिरिक्त अन्य ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनना चाहिए।