आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बंद करने की मांग की गई है, मेयर नवीन जैन पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर कुछ दिन के लिए देश भर के स्मारकों को बंद रखने के लिए कहेंगे। जिससे कई देशों में कहर मचा रहा कोरोना वायरस का संक्रमण आगरा सहित देश के अन्य शहरों में पफैल सके, इसे लेकर शुक्रवार को मेयर नवीन जैन ने नगर निगम में प्रेसवार्ता की।
मेयर नवीन जैन ने कहा कि आगरा के जूता कारोबारी परिवार के पांच सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इटली के पर्यटक जिनमें कोरेाना वायरस मिला है वे आगरा के होटल में ठहरे थे। चीन, ईराक, ईटली सहित अधिकांश देश के पर्यटक आगरा ताजमहला का दीदार करने के लिए आते हैं। इनसे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है इसलिए कुछ दिन के लिए इन्हें बंद कर देना चाहिए।
स्वामी जी महाराज की समाध को अनिश्चतकाल के लिए बंद
आगरा में कोरोना से लोग सहमे हुए हैं, दयालबाग में स्वामी जी महाराज की समाध को अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दी है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर समाधि को बंद रख कर दिया गया है।
ऐसे में राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने राधास्वामी मत प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज की पवित्र समाध को अनिश्वितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
देश विदेश से आते हैं पर्यटक, होली पर भीड
राधास्वामी मत समर्थक दुनिया भर में है, ये समाध स्थल पर आते हैं, आम पर्यटक भी यहां आने लगे हैं। होली पर पर्यटकों की संख्या बढ जाती है। इसे देखते हुए समाध में प्रवेश अनिश्विकाल के लिए बंद कर दिया गया है। स्वामी बाग नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय कपूर का कहना है कि राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने जनहित में समाध में प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया है, कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा टलने पर ही समाध में प्रवेश खोला जाएगा।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रसिदृ पालीवाल पार्क होली मिलन मेला निरस्त कर दिया है, इस बार मेला नहीं लगेगा। इस मेले में शहर भर के लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। साथ ही मेला भी लगता है, बडी संख्या में बच्चे भी जाते हैं।