आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, यह आगरा का 12 वां केस है।
आगरा के बाईपास स्थित हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर का बेटा अमेरिका में डेढ साल से स्नातक कर रहा है, वह 21 मार्च को अमेरिका न्यूयार्क सिटी होते हुए आगरा लौटा था। 26 मार्च को डॉक्टर के बेटे में लक्षण होने पर जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी, परिवार के 32 लोगों की जांच कराई गई थी। यह निगेटिव आई थी, डॉक्टर की दोबारा जांच कराई गई, एक अप्रैल को डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इस तरह आगरा में कोरोना के 12 केस हो चुके हैं।
आठ मरीज हो चुके हैं ठीक
आगरा के रेलवे अधिकारी की बेटी शादी के यूरोप घूमने गई थी, वहां से बेंगलुरू अपने मायके पहुंची, होली पर नौ मार्च को आगरा आ गई थी। उसके पति में बेंगलुरू में कोरोना की पुष्टि होने के बाद रेलवे अधिकारी की बेटी के सैंपल लिए गए, 13 मार्च को रेलवे अधिकारी की बेटी की जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद रेलवे अधिकारी की बेटी के ठीक होने पर 30 मार्च को छुटटी कर दी गई। सात मरीज का दिल्ली इलाज हुआ था वे भी ठीक हो चुके हैं।
अभी तक आ चुके हैं 12 केस, आठ ठी
तीन मार्च जूता कारोबारी, दोनों बेटे, बेटे की पत्नी, नाती
सात और आठ मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर और उनकी पत्नी
13 मार्च रेलवे अधिकारी की बेंगलुरू से लौटी बेटी
ये सभी आठ ठीक हो चुके हैं
26 मार्च अमेरिका से लौटा 21 साल का डॉक्टर का बेटा
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालका बेटा
1 अप्रैल बाईपास स्थित हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर, उनके बेटे में 26 मार्च को हो चुकी है पुष्टि
डॉक्टर और उनके बेटे पर हो चुका है मुकदमा
बाईपास रोड स्थित डॉक्टर और उनके बेटे पर कोरोना के मामले की सही समय से जानकारी ना देने पर थाना न्यू आगरा में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले रेलवे अधिकारी पर अपनी बेटी के कोरोना संक्रमित होने के बाद गुमराह करने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।