आगरालीक्स.. आगरा से जापान और पौलेंड की छात्राओं को उनके देश भेज दिया गया, ये सभी विशेष विमान से दिल्ली से अपने देश के लिए रवाना हुए।
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में कई देशों के छात्र छात्राएं हिंदी पढने के लिए आते हैं। लॉक डाउन के बाद से पढाई पूरी होने पर भी विदेश से आए छात्र अपने देश नहीं लौट पा रहे थे। इन छात्रों ने अपने देश में दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद जापान और पौलेंड की छात्राओं के लिए दूतावास के माध्यम से विशेष विमान दिल्ली पहुंचा।
अपने देश हुए रवाना
केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडेय का मीडिया से कहना है कि दिल्ली से जापान की छात्राओं की फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे की थी और पौलेंड की छात्राओं की फ्लाइट शाम की थी। ये चारों चले गए।
दक्षिण कोरिया के छात्र आज जाएंगे
वहीं, संस्थान में पढ रहे दक्षिण कोरिया के छात्र रविवार को अपने देश जाएंगे, इन्हें भी दिल्ली से भेजा जाएगा।