आगरालीक्स… आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसएन के प्रिंसिपल मेडिकल लीव पर चले गए हैं, कार्यवाहक प्राचार्य के क्वारंटाइन में जाने पर डीएम ने प्राचार्य का कार्यभार बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल को सौंप दिया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीके अनेजा की अचानक आंख की रोशनी कम होने लगी, इसके बाद वे मेडिकल लीव लेकर दिल्ली चले गए हैं। वे एक विभाग के एचओडी को कार्यवाहक प्राचार्य बनाए गए थे, वे कोरोना की जांच कराने पहुंच गए और 14 दिन के लिए एकांतवास में चले गए हैं। इस मामले की जानकारी होते ही डीएम प्रभु एन सिंह ने एसएन के प्राचार्य का कार्यभार बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल को सौंप दिया है, प्राचार्य के न आने तक वे ही चार्ज संभालेंगे।