आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के रिकॉर्ड 35 नए केस सामने आए हैं। यूपी में 40 नए केस में 35 केस आगरा के हैं। इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढकर 138 हो गई है।
केजीएमयू से सोमवार को 740 सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की गई, इस रिपोर्ट के अनुसार 40 में कोरोना की पुष्टि हुई है। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि आगरा के 35 नए कोरोना के मामले आए हैं, इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 138 पहुंच गई है।
फतेहपुर सीकरी के 14 कोरोना संक्रमित
आगरा के फतेहपुर सीकरी के 25 साल के युवक में मथुरा के अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद युवक के परिजनों के सैंपल जांच को भेजे गए। इसमें युवक के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोग हैं, इनमें से 14 में कोरोना पॉजिटिव आया है।
भगवान टॉकीज के पास के हॉस्पिटल से जुडे 4 में पुष्टि
भगवान टॉकीज के पास हाईवे स्थित हॉस्पिटल से 16 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, अब इनकी संख्या बढकर 20 हो गई है। यहां चार नए मामले सामने आए हैं।
घटिया आजम खां के चिकित्सक के संपर्क वाले 5
घटिया आजम खां के चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जांच कराई जा रही है। इनके संपर्क में आने वाले कंपाउंडर और दंपती मरीज में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है अब इनके संपर्क में आए 5 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जमात से जुडे हुए 60 से अधिक
आगरा में 134 कोरोना संक्रमित हैं। इसमें से 60 से अधिक कोरोना संक्रमित जमात से जुडे हुए हैं।
यूपी में सबसे ज्यादा आगरा से 2264 सैंपल
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढने का एक बडा कारण भगवान टॉकीज के पास बाइपास स्थित हॉस्पिटल से जुडे 16 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब फतेहपुर सीकरी के कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 14 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है।