आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले जूनियर डॉक्टर के बाद उसका साथी जूनियर डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि, एक मरीज के संपर्क वाले 14 लोगों सहित 35 में कोरोना की पुष्टि हुई है। आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 138 पहुंच गई है।
आगरा में सोमवार को 35 कोरोना के नए केस आए हैं।
आगरा में सोमवार को 35 कोरोना के नए केस आए हैं। इसमें से एक 31 साल के मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर हैं। ये एसएन के कोरोना वार्ड में डयूटी देने के बाद कोरोना पॉजिटिव आए जूनियर डॉक्टर के साथी हैं। इनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है।