आगरालीक्स …आगरा में दो मरीज की मौत के बाद आई कोरोना की रिपोर्ट, दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले 76 साल की कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो चुकी है। इस तरह आगरा में तीन मरीजों की मौत हुई है, इन तीनों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि, तीनों मरीज गंभीर थे, इनकी मौत का कारण बीमारी भी हो सकता है।
आगरा के भगवान टॉकीज के पास स्थित हॉस्पिटल में शनिवार को कैंसर से पीडित शिकोहाबाद निवासी महिला की मौत हो गई थी, रविवार को पफर्रुखाबाद की रहने वाली ब्रेन हेमरेज के बाद भर्ती हुई 45 साल की महिला की भी मौत हो गई। इन दोनों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोनों मरीजों की हालत गंभीर थी, इसलिए उनकी मौत हुई है। इससे पहले आठ अप्रैल को 76 साल की कमला नगर की एक कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित महिला मरीज की एसएन में मौत हो गई थी। इनकी मौत का कारण जिला प्रशासन ने कार्डियक अरेस्ट बताया था।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 142
आगरा में यूपी के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है। 24 घंटे में 51 कोरोना के नए मरीज आए हैं। यह संख्या लगातार बढ रही है।