आगरालीक्स… आगरा वालों के लिए अच्छी खबर, आज से किराना की दुकानें, बडे स्टोर सुबह नौ से शाम चार बजे तक खुलेंगे लेकिन होम डिलीवरी ही कर सकेंगे। पैक्ड दूध ही घर पहुंचेगा, दूधियों को शहर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आगरा में कोरोना के केस बढकर 308 पहुंच चुके हैं, लॉक डाउन 2. 0 में सख्ती के बाद से लोगों को खाद्य पदार्थ और दूध की समस्या होने लगी है। इसे लेकर डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया है कि केवल ब्रांडेड पैक्ड दूध की ही विक्रय किया जाएगा. दूध सुबह और शाम के समय विक्रय किया जाएगा. दूध की डोर टू डोर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।

किराना की दुकानों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर 4 बजे सांय तक होगा.
डोर टू डोर डिलीवरी का समय भी यही रहेगा. बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, इजी डे एवं अन्य ऐसे खाद्य कारोबारके परिसर खुलने का समय 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा. यही समय उनके द्वारा डोर टू डोर डिलीवरी का भी रहेगा

इस तरह खुलेंगी दुकानें
प्रत्येक दुकान के आगे एक रस्सी से अवरोध बनाया जाएगा जिससे लोगों की दुकान से दूरी बनी रहे
दुकान में कार्यरत सभी लोग मास्क एवं हैंड ग्लब्स पहनेंगे.
दुकान में लगे काउंटर एवं हाथ में धारण किए गए ग्लव्स का सैनिटाइजेशन नियमित अंतराल पर किया जाएगा.
सभी दुकानदार आगामी रमजान पर्व में विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थ का भी भंडारण सुनिश्चित करेंगे.

ऐसे खाद्य कारोबार परिसर जहां खाद्य पदार्थों का विनिर्माण होता है वहां खाद्य कारोबार कर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिसर में काम करने वाले श्रमिक वही रहे. अन्यथा की स्थिति मैं उन्हें विनिर्माण की अनुमति नहीं है.
मंगलवार को 180000 लीटर दूध का वितरण हुआ है. खाद्य कारोबार कर्ताओं को न केवल स्वयं अपितु अपने कार्मिकों एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करें.

