आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में कार्टून में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस की टीम ने पीपीई पहनकर कार्टून खोला, महिला के हाथ पर किरण लिखा हुआ है।
बुधवार रात को शाहगंज के गजानन नगर में पेट्रोल पंप वाले रास्ते पर एक कार्टून पडा हुआ था। कार्टून कपडे से बंधा था, लोगों ने कार्टून को देखा तो शक हुआ, पास गए तो कार्टून में महिला का सिर दिखाई दे रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीपीई किट पहनने के बाद कार्टून खोलकर शव को निकाला।
मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष थी।उसके दांए हाथ पर किरन नाम लिखा हुआ है।मृतका का रंग सांवला है।वह नीले रंग का सलवार सूट पहने है।शरीर पर चोट का निशान नहीं हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।