आगरालीक्स.. आगरा के सब इंस्पेक्टर की लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर अपनी कार से मैनपुरी जा रहे थे, बुधवार रात को फीरोजाबाद में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, कार दूसरी तरफ से आ रही कार में जा घुसी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
आगरा के कोतवाली थाने की पाय चौकी के प्रभारी विजय सिंह किसी काम से अपनी कार से मैनपुरी जा रहे थे, फीरोजाबाद क्षेत्र में उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ आ गई, वहां लखनऊ की तरफ से आ रही कार से उनकी कार जा टकराई, सब इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई।
