आगरालीक्स.. ग्रह मंत्रालय ने देश भर में शर्तों के साथ दुकान खोलने के आदेश दिए हैं, ऐसे में आगरा में क्या हालत है, क्या खुलेगा और कैसे, सब्जी, दूध, फल की समस्या नहीं होगी, डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में पूर्व की तरह से ही लॉक डाउन रहेगा, आवश्यक सामान की होम डिलीवरी की जाएगी, सब्जी की आपूर्ति के लिए कई जगह पर मंडी लगवाई जा रही है, इससे आपूर्ति सुधरी है। अभी आगरा में आश्वयक सामान के लिए ही दुकानें पूर्व की तरह खुलेंगी और होम डिलीवरी की जाएगी।
आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह
लॉक डाउन का पालन करने की अपील, कम हुई संख्या
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों में कोरोना के केस में कमी आई है, इसके लिए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की जरूरत है, आगरावासी आगे आएं और सहयोग करें, जिससे कोरोना को मात दी जा सके।

आगरा में शनिवार सुबह कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 358 पहुंच गई है। ऐसे में लॉक डाउन 2. 0 को लेकर सख्ती की गई है। हॉट स्पॉट एरिया में लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा जा रहा है। मेडिकल स्टोर खोले गए हैं, सब्जी और दूध की सप्लाई की जा रही है, सुबह सब्जी विक्रेता कॉलोनियों में गए और मास्क, ग्लब्स पहनकर सब्जी की बिक्री की। पूर्व की तरह से ही लॉक डाउन रहेगा, होम डिलीवरी की जाएगी लेकिन दुकानें नहीं खुलेंगी।