आगरालीक्स ….आगरा में एक और सब्जी विक्रेता, एसएन के वार्ड बॉय और दो गर्भवती महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना के केस बढकर 401 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है।
मंगलवार को कोरोना के 12 नए केस आए हैं, इसमें सदर क्षेत्र का 50 साल का सब्जी विक्रेता, एक होमगार्ड भी शामिल है। इसके साथ ही माईथान निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके साथ ही रकाबगंज क्षेत्र की सास बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एसएन के वार्ड ब्वॉय में भी पुष्टि

एसएन में जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को एक और वार्ड ब्वॉय में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां भी लगातार केस बढ रहे हैं।
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों में भी पुष्टि
इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सदर क्षेत्र के कारोबारी की कोरोना से मौत हो गई थी, उनकी 50 साल की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। न्यू आगरा क्षेत्र निवासी ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब उसके दो भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
