आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन में रामलाल वृद्धा आश्रम एवं गौशाला के पदाधिकारियों के विवाद का मामला गर्माने लगा है। इससे दानदाता पीछे हट रहे हैं, 240 बुजुर्ग और निराश्रित बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर भी असर पडने लगा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामलाल वृद्धा आश्रम एवं गौशाला के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने दो लोगों के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी है उन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके स्वयं को पदाधिकारी घोषित करने का आरोप है अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर अजीत कुमार और मुकेश कुमार संस्था के बारे में दुष्प्रचार किया हैं सोशल मीडिया झूठी खबरें फैलाए जाने से दानदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हुई इससे आश्रम में रहने वाले 240 बुजुर्ग और निराश्रित बच्चों के साथ ही गायों के समक्ष भूखे रहने की नौबत है इस संबंध में उपनिबंधक सोसाइटी कार्यालय मे भी शिव प्रसाद शर्मा ने शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में मीडिया से अजीत कुमार का कहना है कि रामलाल वृद्धा आश्रम का उप निबंधक सोसायटी कार्यालय में विवाद विचाराधीन है।