आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे के ओवर ब्रिज पर युवक का रस्सी से लटका शव मिला है, क्रेन की मदद से शव को उतारा गया, सुसाइड और हत्या का पता करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा में रविवार को झांसी रेलवे ट्रैक पर बमरोली अहीर, मलपुरा में रेलवे ओवर ब्रिज पर रस्सी से शव लटका हुआ था, इसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, ओवर ब्रिज 40 फीट उंचा है, इससे शव को उतारने के लिए क्रेन बुलाई गई।
क्रेन से उतारा शव
ओवर ब्रिज पर लटके शव को उतारने के लिए क्रेन बुलाई गई, क्रेन की मदद से शव को उतारा गया, शव की शिनाख्त के लिए जेब में रखे दस्तावेजों की जांच की गई।
जेब से मिला आधार कार्ड
पुलिस को म्रतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, इस पर ब्रजमोहन कुशवाह निवासी चावली, सदर लिखा हुआ है, पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है।