आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के आठ नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव 1132 हो गए हैं। पढे किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में शनिवार को कोरोना के आठ नए केस आए हैं। 65 साल के जोगीपाडा शाहगंज निवासी मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 38 साल के मरीज, 60 साल के नगला हवेली निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
अस्थायी जेल एमडी जैन में एक और पॉजिटिव
19 साल के अस्थायी जेल एमडी जैन के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 36 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 71 साल के गजानन कॉलोनी निवासी मरीज, 81 साल के वेस्ट अर्जुन नगर निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव है। 21 साल के आनंद विहार कॉलोनी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
15 मरीज डिस्चार्ज, 128 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 15 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया, आगरा के 929 मरीज ठीक हो चुके हैं, 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।