आगरालीक्स ..आगरा में कारोबारी के क्रेडिट कार्ड से इंटर में पढ रहे उनके बेटे ने 84 हजार के आनलाइन गेम खेल लिए, यूट्यूब से गेम खेलना सीखा, साइबर सेल की जांच में मामला खुल गया।
आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के किराना कारोबारी का बेटा इंटर में पढता है, लॉक डाउन में उसने अपने कारोबारी पिता के क्रेडिट कार्ड से अपने मोबाइल से जमकर आनलाइन गेम खेले, इसमें वह रुपये खर्च करता गया, करीब 84 हजार रुपये खर्च कर दिए। क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने पर उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आते, उनका बेटा मैसेज को डिलीट कर देता था, इससे उन्हें पता नहीं चला।
पासबुक अपडेट कराने पर खुला मामला
अनलॉक वन में कारोबरी अपनी पासबुक लेकर बैंक पहुंचे, वहां पासबुक अपडेट कराई तो उनके क्रेडिट कार्ड से 84 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई, उन्होंने साइबर सेल में साइबर शातिरों द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने की शिकायत की।
साइबर सेल की जांच में खुला मामला
साइबर सेल ने जांच शुरू की, क्रेडिट कार्ड से आनलाइन गेम के लिए खर्च किए गए रुपयों का रिकॉर्ड निकाला, अधिकांश रुपये पेटीएम,अमेजन, फोनपे से आनलाइन गेम खरीदने में खर्च की गयी थी। गेम खरीदने के लिए मोबाइल नंबर भी दर्ज करना पडता है, यह मोबाइल कारोबारी के बेटे का था, इससे मामला खुल गया।
रखे ध्यान
-बच्चों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी देने से बचें।
-बैकिंग संबंधी या पेमेंट संबंधी कोई भी चीजें ब्राउज करते हैं तो उसकी हिस्ट्री को डिलीट कर दें।
-यदि उन्हें इसकी जानकारी देना जरूरी हो तो इसके अच्छे और बुरे दोनों पहलू के बारे में बताएं।
-बच्चों को यह बताएं कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी किसी वेबसाइट पर शेयर करने पर साइबर शातिर इसे हैक कर सकते हैं। -खाते से रकम निकालने के साथ ही वह आननलाइन ट्रांजिक्शन कर सकते हैं।
-बच्चे मोबाइल पर क्या-क्या एप डाउनलोड कर रहे हैं, इसे नियमित रूप से चेक करें।
-प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर, वेब ब्राउजर पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल सेव न करें।