आगरालीक्स.. आगरा में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, ताबडतोड फायरिंग से दहशत,
आगरा के मलपुरा में रविवार रात को प्रोपर्टी डीलर राजेश किसी काम से जा रहे थी, रास्ते में दो बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। घेराबंदी कर बदमाशों ने ताबडतोड फायर किए, खून से लथपथ प्रोपर्टी डीलर सडक पर ही गिर गए, गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने प्रोपर्टी डीलर को अस्पताल पहुंचा लेकिन मौत हो चुकी थी।
प्रधानी का लडने वाले थे चुनाव
पूछताछ में सामने आया है कि राजेश अजीजपुर गांव से प्रधानी का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे, उनकी पत्नी सुनीता धनौली ग्राम पंचायत में बीडीसी की सदस्य हैं, पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच के साथ बदमाशों को चिन्हित कर धरपकड के प्रयास में जुटी है।
हत्या करने की दी थी धमकी
परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि राजेश की हत्या करने की धमकी दी थी, करीब एक सप्ताह पहले धमकी दी गई थी, इसके बाद हत्या कर दी गई।