आगरालीक्स.. आगरा में तेज हवा और बारिश के चलते राजस्थान बार्डर से टिडडी ने आगरा में अटैक कर दिया, टिडडी दल को भगाने के लिए थाली बजा रहे हैं और आवाज कर रहे हैं, स्प्रे मशीन भी तैयार कर ली गईं हैं।
शनिवार को राजस्थान बार्डर पर धौलपुर से टिडडी के दो दल आगरा की तरफ बढे, धौलपुर, मुरैना में जगह जगह लोगों ने टिडडी दल को रुकने नहीं दिया, आवाज निकाली, इससे दल आगे बढता गया। यह आगरा की सीमा में आ गया, बारिश शुरू होने से आगरा के पिनाहट क्षेत्र के हुसैनपुरा, सुताहरी, बसई अरेला, सिकतरा सहित कई गांवों में टिडडी दल उडता हुआ पहुंच गया। क्रषि रक्षा अधिकारी डॉ राम प्रवेश का मीडिया से कहना है कि टिडडी दल अंधेरा होते ही रुक जाता है, यह आगरा की सीमा में बारिश के कारण आ गया था, ग्रामीणों ने तेज आवाज निकाली, जिससे टिडडी दल आगे बढ जाए। यह आगरा में रुक जाता है तो स्प्रे मशीन से इसे भगवाया जाएगा।
फसलों को करता है नुकसान
टिडडी दल में बडी संख्या में टिडडी होते हैं, ये कुछ ही देर में पफसल को खराब कर देते हैं, इसे देखते हुए किसान भी सक्रिय हो गए हैं।