आगरालीक्स …आगरा के डीईआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा दो अगस्त को होगी, 12 वीं का रिजल्ट ना आने से छात्र परीक्षा नहीं दे पाए हैं।
डीईआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 30 और 31 जुलाई तक छात्रों को डीईआई की वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटर के अंकों को अपडेट कराना है। दो अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। चार से आठ अगस्त के बीच चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार व पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड किए जाएंगे।जो अभ्यर्थी पहले परीक्षा दे चुके हैं, वे परीक्षा नहीं देंगे। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम डीईआई की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है https://www.dei.ac.in/dei/files/notices/2020/Entrance_Test_02082020.pdf