Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Metro in Agra Update : First elevated metro station at TDI in Agra #agra
agraleaks

Metro in Agra Update : First elevated metro station at TDI in Agra #agra

141

आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का काम शुरू होने जा रहा है, सबसे पहले टीडीआइ मॉल के पास मेट्रो स्टेशन बनेगा।

ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में टीडीआई मॉल पर एलीवे​टेड मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा।
आगरा मेट्रो के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है, इसके साथ ही आगरा मेट्रो के काम में तेजी शुरू हो गई है। पहला कॉरीडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक बनेगा, इसमें टीडीआई मॉल के पास पहला एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेगा। इसके लिए टीम मिटटी के नमूने लेगी। दो कॉरीडोर में 23 एलीवेटेड और आठ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे।
आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा।
आगरा और कानपुर मेट्रो के डिब्बे के लिए बिड की गई रिपोर्ट के अनुसार बॉम्बार्डियर कंपनी को 67 मेट्रो ट्रेन के डिब्बे, ट्रेन कंट्रोल और सिगनलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन हैं, एक ट्रेन में 900 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। पहले फेज के लिए कंपनी द्वारा ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, यह कंपनी ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में तैयार करेगी।
2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!