आगरालीक्स.. आगरा की हाई प्रोफाइल डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में उनके डॉक्टर पिता का आरोप, मेरी बेटी ने सुसाइड की कोशिश नहीं की, उसकी हत्या की गई. इस मामले में डॉ सुमित अग्रवाल और उनके परिवार की मुश्किल बढ सकती है।
आगरा में तीन अगस्त को ताजगंज के विभव नगर के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ दीप्ति अग्रवाल फंदे पर लटकी मिलीं थी, उनके पति ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल ने गेट तोडकर उन्हें फंदे से नीचे उतारा, अपने सफायर अस्पताल में भर्ती कर वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा। डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता कोसी निवासी डॉ नरेश मंगला सहित परिजन तीन अगस्त की रात को आगरा पहुंच गए, उन्होंने डॉ दीप्ति को गंभीर हालत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां गुरुवार सुबह डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत हो गई।
मेरी बेटी ने सुसाइड की कोशिश नहीं की, उसकी हत्या की गई
डॉ दीप्ति अग्रवाल का कोसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, उनके पिता डॉ नरेश मंगला का कहना है कि मेरी बेटी डॉ दीप्ति अग्रवाल सुसाइड की कोशिश नहीं कर सकती है, उसकी हत्या की गई है, इस बारे में सात अगस्त को पूरी जानकारी दी जाएगी।
छह साल पहले हुई थी शादी
आगरा कोर्डियक केयर सेंटर के संचालक डॉ एससी अग्रवाल के बडे बेटे डॉ अमित अग्रवाल और छोटे बेटे डॉ सुमित अग्रवाल हैं.डॉ सुमित अग्रवाल की शादी डॉ. दीप्ति के साथ 03 नवंबर 2014 को हुई थी। दोनों के दो वर्षीय बेटी है। पारिवारिक कारणों से पति-पत्नी परिवार से अलग मयूर अपार्टमेंट में रहते हैं। जबकि डॉ. सुमित के बड़े भाई और भाभी माता-पिता के साथ पुराने आवास में रहते हैं। डॉ. दीप्ति का मायका कोसीकलां, मथुरा में है। उनके पिता भी डॉक्टर हैं।
सुसाइड नोट
महिला डॉक्टर ने सुसाइड का प्रयास करने से पहले सुसाइड नोट छोडा है, इसमें महिला चिकित्सक ने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से हार गई।
यह लिखा है सुसाइड नोट में
मैं अपनी जिंदगी से हार गई। न कुछ कर पाई न कर पाऊंगी।
माफ कर दीजिएगा आफ सुमित।
सुनिए इनाया का मेरी ख्याल रखिएगा।
आपके मम्मी पापा से भी माफी मांगती हूं।
हो सके तो माफ कर देना।
शायद मैने देरी कर दी।
क्रिशिव के साथ चले जाना चाहिए था।
मेरे मरने के बाद मेरा सब कुछ इनाया का।
बस ये ही गुजारिश करूंगी डॉक्टर साहब।
इनाया का ख्याल रखना और प्लीज इनाया के लिए किसी की बातों में मत आना।
पता है जो करने जा रही हूं वह ठीक नहीं।
बहुत प्यार करती हूं आपसे, इसलिए अलग होने से भी डरती हूं। इसलिए जान देना ही ठीक रहेगा।
कोसी वाले मम्मी पापा से भी कहना अपना ख्याल रखें।
बस आप मेरी इनाया का ख्याल रखना।