आगरालीक्स.. आगरा में स्कूलों की फीस के लिए स्कूल से मैसेज भेजे जा रहे हैं, फीस जमा नहीं की तो बोर्ड फॉर्म नहीं भर सकेंगे, स्लिप में भी स्कूलों ने बदलाव कर दिया है।
आगरा में स्कूल की फीस माफ करने के लिए अभिभावक एसोसिएशन अलग अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं तो स्कूल संचालकों ने भी फीस जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। हरीपर्वत क्षेत्र के एक मिशनरी स्कूल से मैसेज भेजा गया है कि सोमवार तक फीस जमा नहीं की तो बोर्ड फॉर्म नहीं भर पाएंगे, फीस भी अगस्त महीने तक की भरनी है, इसके बाद ही बोर्ड फॉर्म भर सकते हैं।
फीस की स्लिप में अब केवल टयूशन फीस
फीस माफ कराने को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन ने नई स्लिप तैयार करा दी हैं, अब स्कूल की फीस स्लिप पर कंप्यूटर, सहित अन्य चार्ज नहीं लिखे हैं, इन सभी मद के चार्ज को टयूशन पफीस में शामिल कर दिया गया है, अब स्लिप पर केवल टयूशन फीस लिखी हुई है, लेकिन फीस कम नहीं हुई है, फीस पहले के ही बराबर है।