आगरालीक्स.. आगरा में चीन में काम बंद करने के बाद जर्मनी कंपनी कासा एवर्ज ने आगरा में अपनी इंटरनेशनल जूते की ब्रांड का उत्पादन। आगरा की आई-ट्रिक शू कंपनी से करार के बाद जर्मन कंपनी कासा एवर्ज जीएमबीएच ने आगरा में अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की जूते की ब्रांड ‘द नेचुरो ब्रांड ग्लोबली’ का उत्पादन शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश के एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने लखनऊ से और लूलू ग्रुप के निदेशक मुजीब रहमान ने दुबई से जर्मनी और आगरा की कंपनी के बीच हुए करार की वर्चुअली लांचिंग की।

आई-ट्रिक के चेयरमैन राजकुमार जैन और सीईओ आशीष जैन ने कहा कि जर्मन कंपनी से करार सिर्फ जूता उत्पादन में ही नहीं, बल्कि तकनीक, गुणवत्ता, मार्केटिंग के लिए भी है। अगले छह माह में हम दुनियाभर में इसका निर्यात करेंगे। मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दुबई, ओमान, कतर, श्रीलंका, बांग्लादेश में इसकी बिक्री होगी। यहां जूते में स्प्रिंग लाइट तकनीक और इटली का मैटेरियल प्रयोग किया गया है। यह चमड़े का नहीं है। इसे धोया जा सकता है। पानी का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।